Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-10-03 at 09.19.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गांधी व शास्त्री जयंती पर ड्रांइग प्रतियोगिता, ली अहिंसा व ईमानदारी की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल डायरेक्टर मनोज गुसाई सहित स्टाफ ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की। गुसाईं ने बच्चों को गांधी जी के स्वप्न आत्मनिर्भर भारत को पूरा करने के लिए शास्त्री जी के सादगी व ईमानदारी के मंत्र को अपनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर ड्रांइग प्रतियोगिता में प्रथम रहें गौरव सुथार, द्वितीय रही कुमकुम प्रजापत, तृतीय मोहित सारस्वत को पुरस्कृत किया गया। वहीं हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम शुभम जाखड़, द्वितीय दिव्यांशु बलदेवा, तृतीय रहें राहुल सोनी व भरत सोनी को पुरस्कृत किया गया। स्कूल की व्यवस्थापक ललिता गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रतिभा का परिचय दिया व बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा।


टोल प्लाजा पर चलाया सफाई अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांधी जयंती पर टोल प्लाजा लखासर पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। यहां कार्मिकों ने स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लिया और टोल प्लाजा व हाइवे की सफाई की। इस दौरान गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।