Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2026। जिलाकलेक्टर निशांत जैन मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध पूनरासर धाम पहुंचे व यहां हनुमानबाबा के दरबार में धोक लगाकर जिले में खुशहाली की प्रार्थना की। पुजारी परिवार के छतरसिंह बोथरा, सुरेंद्र बोथरा, प्रदीप बोथरा, मोतीलाल बोथरा, पवन बोथरा ने बाबा का विशेष पूजन व ज्योत करवाई। वहीं जिलाकलेक्टर का शॉल ओढ़ाकर, बाबा की तस्वीर, रामायण की प्रति व श्रीफल देकर सम्मान किया। जैन यहां से पूनरासर पीएचसी पहुंचे जहां मेडिकल स्टाफ के उपस्थित नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थिति स्टाफ को नोटिस देने की बात भी कही। अस्पताल में मौजूद रोगियों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें। विदित रहें मंगलवार को जिला कलेक्टर का श्रीडूंगरगढ़ आने का कार्यक्रम था, परंतु जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने के कारण वे पूनरासर से ही पुन: बीकानेर लौट गए।