Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2022। इन दिनों क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं अप्रत्याशित रूप से बढ़ रही है। आज गांव उदरासर की रोही में किसान राजूराम पुत्र भैराराम धेहडू की ढाणी में अचानक लगी आग में किसान की वर्षों से सजाई गृहस्थी स्वाहा हो गई है। आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आया है तथा नुकसान का आंकलन भी नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहें है तथा राजूराम की पत्नी विलाप करके बेसुध हो गई है। राजूराम के परिवार ने बारानी खेत में चौमासे की ऋतु में खून का पसीना बनाकर बहाया और पैदावार हुई तो आग ने सभी सपने तोड़ दिए। राजूराम के करीब 60 बीघा खेत में हुई मोठ व मूंग की उपज आग की भेंट चढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजूराम अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ पास ही के खेत में बाजरी की सिट्टी तुड़वाने गया था। अचानक उसकी ढाणी से आग की लपटें उठने लगी। किसान परिवार सहित आस पास की ढाणियों से किसान मौके पर पहुंचे परन्तु आग बेकाबू हो गई। तीन झोंपड़े सामान सहित जलाकर नष्ट करने के बाद आग फैलते हुए मोठ, मूंग के खले तक पहुंच गई। आग में मोठ मूंग के खले जलकर नष्ट हो गए है। ढाणी के पास बनी गौर में 15 भैंस सहित 40 से अधिक पशु बंधे थे। यहां मौजूद किसानों ने उन्हें खोलकर जान बचाई परंतु एक भैंसवंशी आग की चपेट में आ जाने से जिंदा जल गया। वहीं कुछ पशु झुलस गए है। खेत पड़ौसी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि खले में अनुमानित 60 क्विंटल मोठ व 20 क्विंटल मूंग जलकर खाख हो गए है। गांव फोन करके टैंकर मंगवाया गया परंतु आग अभी बुझी नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया और सूत्रों के अनुसार हलका पटवारी मौके के लिए रवाना हो गए है। किसान परिवार सामान के साथ उपज जल जाने से बुरी तरह मायूस हो गया है व ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहें है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरी ढाणी चपेट में आ गई व आग फैलते हुए खले तक पहुंच गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के किसानों ने बुझाने के प्रयास किए परंतु आग काबू में नहीं आई और हवा के साथ फैलती गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केवल एक तिल का खला बचा पाए किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान तीन झोंपड़ी, पशु बांधने की गौर, मोठ मूंग के खले जलकर राख हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत में हुई भीषण आगजनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामान सहित झोपड़े हुए खाख।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।