Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-31 at 11.05.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2026। शनिवार शाम को बिगड़े मौसम ने क्षेत्र में बिजली तंत्र गड़बड़ा दिया। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित ग्रामीण अंचल में बिजली की आवाजाही रही व लोगों ने परेशानी का अनुभव किया। अचंल में 250 से ज्यादा पोल क्षतिग्रस्त हुए है और कुछ गांवो की बिजली अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। राहत टीमें कार्य में लगी है और बिजली लाइनों को दुरस्त करने व सप्लाई शुरू करने के प्रयास किए जा रहें है। पूरे अंचल में विभाग द्वारा प्राथमिकता से गांवो की बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहें है। वहीं एग्रीकल्चर लाइनों को भी शीघ्र ही बहाल करने की बात कही जा रही है। नगर में रेलवे फाटक के पास आरके कॉलोनी में एक पोल मकान के ऊपर गिर गया। घर के लोगों ने विभाग से इसे दुरस्त करने की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ फर्स्ट कार्यालय क्षेत्र में करीब 60 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए है। जिनमें 33 हजार लाइन के 8 पोल शामिल है। इस क्षेत्र में गांव बींझासर, लखासर, बेनीसर, लोढेरा की आपूर्ति बाधित है। अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बिजली आज दोपहर तक बहाल कर दी जाएगी व टीमें कार्य कर रही है।
क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ सैंकेड़ कार्यालय क्षेत्र में गांव देराजसर व रोही, नारसीसर गांव रोही, गोपालसर रोही की बिजली बाधित है। अधिकारी सुशील छिंपा ने बताया कि यहां बिजली रात करीब 8 बजे तक बहाल हो सकेगी। इस क्षेत्र में कुल करीब 90 पोल क्षतिग्रस्त हुए है। इस क्षेत्र में 33 हजार लाइन के करीब आधा दर्जन पोल क्षतिग्रस्त हो गए है। देराजसर फीडर की 33 केवी का 66केवी टॉवर पर तार टूट गए है। वहीं ऊपनी कार्यालय क्षेत्र में करीब 100 पोल क्षतिग्रस्त हो गए है। यहां 33 हजार लाइन के एक दर्जन पोल तथा 11 हजार की लाइन के 90 से ज्यादा पोल क्षतिग्रस्त हुए है। यहां कुनपालसर की आपूर्ति बाधित है। अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया कि टीमें कार्य कर रही है और शीघ्र ही सभी लाइनों को दुरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर रोही में 66केवी का बिजली पोल से तार टूट कर गिरा, रात 8 बजे तक होगी बिजली बहाल।