Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 40 में पिछले 10 दिन से पानी नहीं आने की शिकायत करते हुए नागरिकों ने विभाग के घेराव की चेतावनी दी है। होली धोरा बूस्टर से सप्लाई ठप्प पड़ी है और गुरूवार को देर शाम यहां मौहल्लेवासी एकत्र हुए। मौहल्लेवासियों ने मटकी फोड़ते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वार्डवासियों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग करते हुए हर हाल शुक्रवार से सप्लाई प्रारंभ करने की मांग की अन्यथा विभाग का घेराव करने की बात कही। जलदाय विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने बताया कि पहले चार दिन बिजली के कारण लाइन डिस्टर्ब थी व फिर सड़क निर्माण ठेका कंपनी ने पाइप लाइन तोड़ दी जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। सिंह ने कहा कि नागरिक संयम रखें विभाग शीघ्र सप्लाई प्रारंभ करने के लिए पूरे प्रयास कर रहें है।