Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितबंर 2024। अलसुबह पालिका के सफाई कार्मिकों की टोलियां गलियों में पहुंच रही है और बदतर पड़ी गलियों को पूरा साफ सुथरा किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ अविनाश शर्मा, कमल चांवरिया सहित सफाई कार्मिक आज आड़सर बास पहुंचे। हनुमान क्लब व ठाकुरजी मंदिर से मुख्य बाजार को जोड़ने वाली पूरी गली साफ की गई। शर्मा ने स्वयं घरों के दरवाजे खड़खड़ाए और नागरिकों से गली में कचरा नहीं फैंकने की अपील की। शर्मा ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी और कचरा केवल कचरा संग्रहण गाड़ियों में ही डाले। ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तीसरे दिन टीम ने नागरिकों से सफाई रखने व सफाई की आदत को सार्वजनिक स्थानों पर भी रखने की समझाईश की। अनेक घरों में टीम ने पहुंच कर सफाई अभियान में भागीदारी निभाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब के पास व ठाकुरजी मंदिर गली को पूरा साफ किया कार्मिकों ने, चल रहा है सफाई अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में पालिकध्यक्ष ने की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डालने की समझाईश, नागरिकों ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा व ईओ अविनाश शर्मा ने घर घर जाकर सफाई अभियान में सहयोगी बनने की अपील की।