Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2021। क्षेत्र में जमीन विवाद लगातार बढ़ रहें है और नागरिकों में बढ़ता आपसी वैमन्स्य भी समाज चिंतकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आज गांव सांवतसर में खेत की सींव के विवाद में दो पक्ष आपस में लड़े पड़े जिससे एक पक्ष के दो घायल अस्पताल पहुंच गए व दूसरे पक्ष ने चोरी व मारपीट का आरोप लगाते हुए परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पहले मामले में गांव सांवतसर निवासी बुद्धाराम पुत्र गुलाबराम विश्नोई ने खेत पड़ौसी जगदीश, सुशील पुत्र भारमल विश्नोई निवासी सांवतसर तथा इनका भांजा धर्माराम विश्नोई निवासी कुचोर अगुणी पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। बुद्धाराम ने पुलिस को बताया कि कल्याणसर की रोही स्थित अपने खेत में बुधवार सुबह 11 बजे खेत मैं अपने पिता साथ हमारे खेत की सीमा पर जहां पटिटयां पहले से लगी हुई थी वहां तार लगा रहें थे तभी आरोपीगण एकराय होकर आए व गाली गलौच करते हुए जेई, सरिया से मारपीट की। मेरे पिता ने बीचबचाव किया तो आरोपीगण तार के 2 बंडल चोरी करके ले गए।
वहीं दूसरे पक्ष के गणपतराम पुत्र भारमल विश्नोई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बुद्धाराम पुत्र मामराज, रामनिवास, रामकुमार, श्रीनिवास, श्याम सुदंर, प्रेमसुख व गौरीशंकर पुत्र बुद्धाराम निवासी सांवतसर पर आरोप लगाया। गणपतराम ने पुलिस को बताया कि कल सुबह हमारे खेत पडौसी अपने खेत में तारबंदी करवाने आए तो मेरे भाई जगदीश व सुशील को सीमा देखने बुलाया। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जगदीश के सर में टांके आए है व एक पैर टूट गया है वहीं सुशील के एक पैर में फैक्चर हो गया है। अन्य पड़ौसियों ने आरोपियों से दोनों को छुड़ाया व मैं गांव से वहां पहुंचा और बेहोश हालात में दोनों भाईयों को अस्पताल लेकर पहुंचा। गणपतराम ने सातों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है व जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान के सुपुर्द की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और पाएं देश प्रदेश की वो खबर जो आमजन जीवन को करें प्रभावित।