Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 13 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के खाखी धोरा मंदिर के 35 वर्षों से पूजा कर रहें संत रामानंद के देहावसान के बाद आज उनके समाधी स्थल पर आज हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रीडूंगरगढ़, जैसलसर, बिग्गा, सातलेरा, अभयसिंहपुरा के निवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां आज गौवंश के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सवा पांच क्विंटल मीठी लापसी बनाई गई। भंडारे में बड़ी संख्या में इन पांचो स्थानों से पुरूषों व महिलाओं ने बच्चों सहित प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सामूहिक सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण मिला और यहां इन गांवो के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर सेवाएं दी। सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर शाम तक भंडारे में ग्रामीण प्रसाद लेने आएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाखी धोरा पर गौवंश के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भंडारे में सभी ब्राह्मणों को बर्तन व बैग दिए गए।