Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
NEWS
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। पीबीएम अस्पताल में आई रक्त की कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों ने उठाई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के उल्लास के साथ तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। तीनों शिविरों के आयोजक व सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटें है। कस्बे सहित गांवो से भी युवाओं को न्यौता देकर रक्त दान करने के लिए आंमत्रित किया जा रहा है। शिविरों में महिलाओं हेतु रक्तदान करने की व्यवस्था अलग से की गई है। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। शिविर आयोजकों ने टाइम्स के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी युवा व ग्रामीण क्षेत्रों से भी जागरूक युवा शिविरों में भाग लेने आएं व रक्तदान करें। इसी क्रम में पहला शिविर गुरूवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई की स्मृति में आयोजित किया जाएगा। ओमप्रकाश नाई (अध्यक्ष सैन समाज) श्रीडूंगरगढ़ ने बताया कि ये शिविर 12 अगस्त को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक मूमल पैलेस में आयोजित होगा। दूसरा शिविर 14 अगस्त को गांव जेतासर में गांव के युवा मंडल तथा लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक द्वारा आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक दुर्गाराम गोदारा ने बताया कि शनिवार को गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं आजादी का पर्व मनाने के साथ ही शहर में एनवीपी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर स्व. सत्यनारायण बासनीवाल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बासनीवाल भवन सरदारशहर रोड पर आयोजित किया जाएगा।

क्यों करें रक्त दान

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर में महिलाएं व पुरूष, युवक व युवतियां सभी शामिल हो होकर जिले के सबसे बड़े अस्पताल में आई रक्त की कमी को दूर कर परोपकार के भाव के लिए रक्त दान करें। अस्पताल में दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसूति के समय आई रक्त की कमी, रक्त कैंसर व अन्य रक्त संबंधी बीमारियों से लड़ रहें मरीजों की जान बचाने के लिए क्षेत्रवासी रक्तदान से जुड़े।

कौन दे सकता है रक्त.?
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोई भी 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ स्त्री-पुरूष रक्तदान कर सकते है। एक व्यक्ति से एक बार में एक यूनिट रक्त ही लिया जाता है जो शरीर में उपलब्ध खून का 20वां हिस्सा होता है। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतर से वर्ष में चार बार व पूरे जीवन में 200 बार रक्तदान कर सकता है। दान किए गए रक्त की आपूर्ति स्वत शरीर में हो जाती है। चिकित्सकों का मानना है कि रक्तदान स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और इससे रक्त में कॉलेस्ट्राल घटता है एवं रक्त का गाढापन दूर होता है।