Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान की श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की बैठक शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई व देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश भाकर की संयुक्त अध्यक्षता में कस्बे के संस्कार इनोवेटिव स्कूल में रविवार शाम संपन्न हुई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि सरकार ने पिछले अनेक सत्रों से आरटीई में अध्यनरत विद्यार्थियों की यूनिट कॉस्ट नहीं बढ़ाई है। जिससे बढ़ती महंगाई में स्कूल संचालकों में गहरा रोष व्याप्त है। इस दौरान सदस्यों ने आरटीई शुल्क का समय पर भुगतान नहीं किए जाने पर भी रोष जताया। बैठक में मनीष शर्मा, विजयराज सेवग, रामेश्वर डूडी, राकेश व्यास, प्रमोद सारस्वत, रामनिवास धायल, भागीरथ भादू, रामसिंह भादू, कुंभाराम घिंटाला, सुरेश खिचड़, मालाराम खिलेरी, रामकिशन धतरवाल, राजूराम डेलू, धुडाराम गोदारा आदि ने भी विचार रखें। बैठक में ब्लॉक स्तर के अनेक सदस्य शामिल हुए।