Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय में सभी दलों के बूथ अभिकर्ता की नियुक्ति के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। मित्तल ने मतदाता सूचियों में शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार रमेशसिंह ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए निर्देश दिए। बैठक में आरीफ, भव्य कटारिया, भाजपा से मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी व भवानी तावणियां, कांग्रेस के केसराराम गोदारा, बसपा से ओमप्रकाश मेहरा, सीपीआईएम से मुकेश ज्याणी, आरएलपी से नदीम अली शामिल हुए। सभी ने प्रशासन को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। निर्वाचन शाखा के भव्य कटारिया व मोहम्मद आरीफ भी मौजूद रहें।