Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2022। क्षेत्र के गांव रिड़ी के 60 वर्षीय साधारण दलित किसान परिवार के थानाराम पुत्र खुमाराम मेघवाल आज आज पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गए है। बड़ें-बड़े दानदाताओं द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों के बारे में हम लगातार सुनते रहते है परंतु एक मध्यमवर्गीय साधारण परिवार द्वारा समाज हित में किए गए बड़े दान के बारे में सुनने का अवसर विरला ही प्राप्त होता है। ऐसा ही विरला उदाहरण दिया है ग्रामीण थानाराम ने और रिड़ी के दानदाताओं में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। रिड़ी के डूमेरा बास निवासी थानाराम के मोहल्लेवासियों की इच्छा थी की उनके मोहल्ले में अंबेडकर भवन का निर्माण हो परंतु आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां भूमि की उपलब्धता की परेशानी पंचायत को थी। ऐसे में थानाराम ने आगे बढ़ की अपनी पैतृक जमीन में हिस्सेदारी का 806 वर्गमीटर भूमि अपने समाज के उत्थान के लिए अंबेडकर भवन निर्माण हेतु पंचायत को दान दे दी है। जागरूक ग्रामीणों ने कहा कि समाज कल्याण का झंडा उठाकर राजनीति करने वालों के लिए ये एक उदाहरण है कि समाज का कल्याण राजनीति से नहीं समाज के बीच सकारात्मक योगदान देने से होता है। रिड़ी सरपंच पति हेतराम जाखड़ ने थानाराम का आभार प्रकट किया व पूरे मोहल्ले सहित गांवभर ने उनके भूमिदान के कार्य की खूब सराहना की तथा उनके परिवार के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है। ग्राम पंचायत को दान पत्र सौंपते समय यहां जिला परिषद सदस्य टेमुराम मेघवाल, मोडाराम मेघवाल, भंवराराम मेघवाल, वार्ड पंच हरखाराम मेघवाल, पेमाराम मेघवाल, बद्रीराम मेघवाल आदि मौजूद रहें। सभी ने थानाराम का आभार जताते हुए यहां शीघ्र अंबेडकर भवन का निर्माण करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज थानाराम बने है क्षेत्र में चर्चा का केंद्र, ग्राम पंचायत को सौंपा दान पत्र।