Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-02 at 12.00.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। ट्रोमा सेंटर निर्माण को लेकर क्षेत्र में राजनीति की चर्चाएं तेज हो रही है वहीं जनहित के मुद्दे पर राजनीति करने का विरोध भी जोर पकड़ने लगा है। क्षेत्र में लगातार सक्रिय युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने जिला कलेक्टर को पत्र देकर सक्षम स्तर के अधिकारियों व नेताओं के साथ मिलकर ट्रोमा विवाद को शीघ्र सुलझाने व निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। माचरा ने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हठधर्मिता के कारण ट्रोमा भवन निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिला कलेक्टर मामले में हस्तक्षेप करें और जनसेवा का ये कार्य करवा क्षेत्रवासियों को राहत देवें। माचरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि हादसों में हो रही मौतों से परिवार उजड़ रहें है, कम से कम उच्च स्तरीय ईलाज मिलने का हक तो घायलों को प्राप्त होना ही चाहिए। माचरा ने कहा कि पूरे क्षेत्र में आमजन आक्रोशित है और यदि शीघ्र गतिरोध दूर कर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय सहित सारस्वत निवास का घेराव किया जाएगा। माचरा ने कहा कि क्षेत्र में दो समुदायों के बीच के विवाद का निपटारा कर तत्कालीन प्रशासन ने जनहित में श्रेष्ठ कार्य किया। वहीं वर्तमान प्रशासन को भी संवेदनशील होकर इस मुद्दे पर अपनी कार्रवाई तेज करनी चाहिए।