Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240629-WA0040
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। ब्रेन व स्पाईन के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं अधिकांशत: बड़े शहरों में ही मिल पाती है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ स्थित तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेण्टर में रविवार को क्षेत्र के पीड़ितों के लिए न्यूरो स्पाईन जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि ब्रेन व स्वाईन विशेषज्ञ डॉ राहुल सोलंकी कल सुबह 10 बजे 1.30 बजे तक अस्पताल परिसर में सेवाएं देंगे। गांधी ने बताया कि जो रोगी ब्रेन ट्यूमर, स्पाईन ट्यूमर, ब्रेन व रीढ की टी.बी., एक्सीडेण्ट से क्षतिग्रस्त सिर एवं रीढ़ की हड्डी का इलाज, स्लीप डिस्क, ब्रेन हेमरेज, नसों एवं मांसपेसियों की बीमारी से पीड़ित है वे रोगी इस शिविर का अवश्य लाभ उठावें। गांधी ने कहा कि जागरूक नागरिक ऐसे किसी मरीज को जानते हो तो वे उन्हें सूचना जरूर पहुंचावें जिससे लोग नि:शुल्क शिविर में जांच व परामर्श का लाभ ले सकें।