Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2025। देश भर में महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग कुंभ स्नान के लिए आ जा रहें है। ऐसे में एक बड़ी खुशखबरी रेल विभाग की ओर से आई है। रेलवे ने बीकानेर से मेला स्पेशल ट्रेन चलाने को स्वीकृति दी है। गाडी संख्या 04721, बीकानेर-पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.02.25 व 15.02.25 को बीकानेर से 19.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.00 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04722, पाटलीपुत्र- बीकानेर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.02.25 व 17.02.25 को पाटलीपुत्र से 04.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।