Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2024। मंगलवार 2 अप्रैल को भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज द्वारा किशोर व युवा विद्यार्थियों के लिए एक्सपर्ट काउंसलर्स के साथ केरियर काउंसलिंग का ओपन सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कल सुबह 9.15 बजे सेमिनार प्रारंभ होगा। जिसमें कक्षा 9वीं 10वीं, 11वीं 12वीं सहित कॉलेज के विद्यार्थी अपने केरियर की दिशा तय करने के लिए एक्सपर्ट से विभिन्न विषयों पर केरियर की संभावनाओं को जानेंगे। सेमिनार में सभी विद्यार्थियों को पेशेवर एवं उच्च शिक्षा, विभिन्न कोर्सेज के बारे में शिक्षाविद् व विषय विशेषज्ञ बच्चों की जिज्ञासाओं के उत्तर भी देंगे। संस्था के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ बच्चे रोजगार के महत्व को समझे और स्वयं के विवेक से अपनी रूचि के मार्ग पर उन्नति के शिखर तक पहुंचे। स्वामी ने कहा कि सेमिनार में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ, बच्चों के साथ प्रश्नोत्तर सेशन होंगे। ध्यान रहें सेमिनार का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। जिससे दूर दराज के बच्चे इससे जुड़ सकें और स्वयं के केरियर की दिशा तय करने के लिए निर्णय ले सकें।

https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL       श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की फेसबुक लिंक को जरूर फॉलो करें व लाइक करें, जिससे आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी बड़े आयोजनों और खास खबरों से जुड़ कर रहें अपडेट।