Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गौमाता को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा, मुस्लिम महासभा ने दिया ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलवाने के लिए मुस्लिम समाज द्वारा देश भर में ज्ञापन दिए जा रहे है एवं इसी क्रम में बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में मुस्लिम महासभा के बैनर तले राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में अयुब खान दमामी, रमजान शेख, मोहम्मद हुसैन, जावेद शेख, भंवरू खां दमामी, सादत अली दमामी, सोनू खां दमामी, मंजूर अली दमामी, रफीक दमामी, मजू खां चूनगर, युसुफ अली चुनगर, मुंशी खां, मांगीलाल काजी, तालिब काजी, रसूल खां, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मनोज पारख, नोरतमल, देवाराम आदि मौजूद रहे एवं सभी ने एक स्वर में गाय को सर्वमान्य सम्मानित एवं पूजनीय पशु बताते हुए इस पर सांस्कृतिक, आध्यात्मिक आस्था एवं मान्यताओं को, देश की अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि आदि को पूरी तरह से गौवंश पर टिकी होने के कारण गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग की है एवं गौकशी पर पुर्णतया रोक लगवाने की मांग की है।

रेलवे स्टेशन रोड पर चार दिन से पड़ा है उखड़ा पेड़, हादसे की आशंका
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत शनिवार को आए तेज तूफान के दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया था। घटना के चार दिन बाद भी पेड़ को सड़क किनारे नहीं हटाया गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पेड़ के साथ आसपास की मिट्टी भी सड़क पर फैली हुई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या टैक्सियों सहित अन्य वाहन गुजरते हैं। वाहन चालकों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क से पेड़ और रेत हटाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

बाबा रामदेव गौशाला में मनाई गई धन्नेसिंह की 12वीं पुण्यतिथि, हुआ हवन-पूजन व भंडारा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जून 2026। बाबा रामदेव गौशाला समिति लखासर के संस्थापक एवं पूर्व सरपंच स्वर्गीय धन्नेसिंहजी की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गौशाला परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया तथा गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें तरबूज का भंडारा कराया गया। कार्यक्रम में गौशाला परिवार, गौभक्तों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय धन्नेसिंहजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक एवं गौसेवा के योगदान को याद किया। पुण्यतिथि के उपलक्ष में सत्संग का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।