Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ में दूर दराज के गांव जाखासर नया में 19 वर्षीय युवक दौलतराम सिहाग ऑनलाइन ठगी से बच गए क्योंकि वे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक है। दौलतराम पुत्र रामरख सिहाग ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार प्रकट करते हुए ग्रामीणों को इससे जुड़ने का आव्हान भी किया। दौलतराम ने बताया कि उनके पास एक फोन आया जिसमें उन्हें कहा गया कि मैं आपका दोस्त कपिल बोल रहा हूं और उसे किसी भी तरह से विश्वास में लेने का प्रयास किया। ठग ने कहा कि आपके अकाउंट में मुझे रूपए भेजने है। दौलत ने कहा कि मेरा कोई दोस्त कपिल नहीं है तो ठग ने कहा कि हम एक शादी में मिले थे आप भूल गए हो। उसने दौलतराम को एक कोड भेजा और उसे स्कैन करने को कहा। दौलत राम ने बताया कि उसने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में गत दिनों कस्बे अशोक बैद के साथ ऑनलाइन ठगी की खबर पपढ़ी थी और ठग द्वारा भेजे गए व्हाटसअप मैसेज भी तुरंत स्क्रीन शॉट लेकर रख लिए। दौलत ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी प्रकार के लालच में नहीं आए और व्हाट्सअप पर कोई कोड आए तो हरगिज उसे स्कैन नहीं करें। कोड स्कैन करने से आपके अकांउट से बड़ी राशि अपने आप कट जाती है। बता देवें क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के नए नए तरीके ये ठग आजमा रहें है।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठग ने इस नम्बर से किए मैसेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये कोड भेजा ठग ने दौलतराम सिहाग को।