Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। कस्बे के मुख्य बाजार में परचून की दुकान में सामान खरीद कर फेक फोन पे दिखाते हुए तीन युवकों ने व्यापारी के साथ ठगी कर ली। श्रीडूंगरगढ़ थाने में कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि बाजार में अमीर-पट्टी के व्यापारी आमीन अली ने परिवाद दी है। जिसमे बताया कि रविवार दिन में करीब 3.40 बजे तीन युवक दुकान पर आए व 5500 रुपये का सामान खरीदा। युवकों ने फेक फोन पे का पेमेंट अपने ही मोबाइल में दिखाया व चले गए। बाद में उसने अपने खाते की जांच की तो कोई पेमेंट आया हुआ नही मिला। आमीन अली ने थाने से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई है व युवकों की पहचान की अपील की है। टाइम्स के पाठक इस फोटो में दिए युवकों को पहचाने तो श्रीडूंगरगढ़ थाने के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह को सूचना देवे।

व्यापारी हो सावधान, यूपीआई पेमेंट पर रखे यह ख्याल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में बढ़ रहे यूपीआई पेमेंट के चलते आये दिन ऐसी ठगी होने की खबरें आती रहती है। कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि आजकल मोबाइल में ऐसी फ्रॉड ऐप आने लगे है जिनमे मोबाइल नम्बर व पेमेंट अमाउंट दर्ज करने पर असली फोन-पे जैसी ही पेमेंट स्क्रीन व साउंड जनरेट कर देते है। इन तीनो लड़को के सबंध में बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो सामने आया कि युवकों ने पहले बाजार में घूम कर रेकी की थी एवं बिना कैमरे वाली दुकानें जिनमे बुजुर्ग व्यापारी हो कि रेकी की थी व अमीर पट्टी में स्थित दुकान में यह वारदात की। संभव है कि अन्य जगहों पर भी वारदात की हो। ऐसे में आवश्यक है कि व्यापारी अपनी दुकानों पर बोल कर पेमेंट रिसिवड सूचना देने वाले डिवाइस रखें या फिर खाते में पैसे जमा होने के मैसेज के बाद ही पेमेंट आया हुआ माने। केवल पेमेंट करने वाले के मोबाइल में दिखाई दिए पेमेंट स्क्रीन पर भरोसा न करे एवं पेमेंट लेने के बाद क्रॉस चैक जरूर करें।