Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 27 नवंबर 2021। 2020 में विवाह और 10 दिन की बीस वर्षीय एक प्रसूता की अचानक अपने घर के बाड़े में गिर जाने से दुःखद मौत हो गई। प्रसूता का भाई बिग्गाबास निवासी महावीरप्रसाद ने थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन कंचन की डिलेवरी 10 दिन पूर्व हुई थी और शुक्रवार को वह नित्य कर्म के लिए बाड़े में जा रही थी और वहीं चक्कर आने से गिर गई थी। परिजन उसे राजकीय अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए और यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि विवाह को कम समय होने के कारण उपखंड मजिस्ट्रेट मामले की जांच करेंगे।