Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a83c6b6-0047-4975-93ee-ceba51b99249
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांवों से रात्रि को अनाज चुरा कर पिलानी क्षेत्र में बेचने वाले चोरों को पकडने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इन चोरों से चोरी का अनाज खरीदने वाले पिलानी क्षेत्र के निवासी एक कबाड़ी जितेन्द्र डालमिया उर्फ ईलू बानिया को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया एवं न्यायालय ने दो दिनों के पीसी रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि गत वर्ष सितम्बर में एवं इसी वर्ष जनवरी माह में क्षेत्र के गांवों से ग्वार चोरी हुआ था एवं इन प्रकरणों में चोरों को पूर्व में ही पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया गया था। चोरों से चोरी का ग्वार खरीदने का आरोपी जितेन्द्र डालमिया को मानते हुए न्यायालय में चालान भी पेश किया गया था। न्यायालय द्वारा जितेन्द्र डालमिया को स्थाई वारंटी भी घोषित कर रखा था एवं डालमिया पिलानी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र डालमिया के खिलाफ पिलानी में कई अपराधिक मामले दर्ज है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के एएसआई पप्पुराम मींणा की अगुवाई में टीम ने आरोपी को पकडने में सफलता हासिल की है।