Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। किसी विद्यालय से 100 मीटर की परिधि में धूम्रपान बेचना कानूनन अपराध है। सेरूणा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्कूल के पास धूम्रपान बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया व उससे बीड़ी, जाफरी पान मसाला, तंबाकू पाऊच, जी गोल्ड के पैकेट जब्त किए।
सेरूणा थाने के एएसआई आवड़दान ने टीम के साथ गश्त के दौरान सोमवार सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया। गांव कोटासर में पुलिस ने एक निजी शिक्षण संस्थान के पास बीड़ी रखकर बेचते हुए मूलसिंह को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को दी है।