Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-11-06 at 21.11.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवंबर 2024। लंबे धरने प्रदर्शन के बाद जाखासर 132 केवी जीएसएस का निर्माण पूरा हुआ, और विभागीय अधिकारी ने 11 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया तो ग्रामीणों ने खूब खुशियां मनाई। परंतु उद्घाटन को करीब एक माह पूर्ण होने के बावजूद इससे सप्लाई शुरू नहीं होने से अब ग्रामीण परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कमी अब भी सता रही है और रबी की फसल की बुवाई से पूर्व बिजली पूरी मिलने लगे तो ग्रामीणों को राहत मिल सकें। युवा विकास समिति जाखासर के सदस्यों ने विभाग पर उदासीनता के आरोप लगाते हुए ज्ञापन देते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। समिति के सांवरमल सियाग ने बताया कि 132 जाखासर शुरू होने से जाखासर, सोनियासर, राजेडू, बापेऊ व सहित आस पास के क्षेत्रों में ट्रिपिंग से राहत मिलेगी व वोल्टेज पूरे मिल सकेंगे। परंतु तैयार 132 जीएसएस से 32 केवी का कोई आउटगोइंग फीडर नहीं जोड़ा गया है। जिससे तैयार जीएसएस का लाभ ग्रामीणों व किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वहीं किसानों ने 132 केवी जाखासर से 33 केवी जाखासर नया व 33 केवी जाखासर पुराना को साथ रखे जाने की मांग की है जिससे जाखासर की सप्लाई एकसमान हो सकें। मंगलवार को बीकानेर पहुंचकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया और इस दौरान पूर्णाराम, सुरजाराम, रामरख आदि शामिल रहें।