Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2021। शनिवार सुबह कस्बे में एक दुःखद घटना में 30 वर्षीय एक युवक ने अपनी टीशर्ट से फांसी खा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे व जानकारी देते हुए बताया कि कालू बास वार्ड 1 निवासी प्रवीण कुमार पुत्र बिरमाराम जाट ने अलसुबह छत की सीढ़ियों में निर्माणाधीन एंगल के सहारे अपनी टीशर्ट से फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदि था और देर रात खाना खा कर सो गया था। सुबह परिजन उठे तो उन्हें प्रवीण फांसी पर लटकते नजर आया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया व मर्ग दर्ज करवाई है।