Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। सेसोमूं स्कूल में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत ‘यूज़ ऑफ एआई इन क्लासरूम्स’विषय पर आधारित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन्स प्रीति पुरोहित, वाइस प्रिंसिपल, नारायणा स्कूल, बीकानेर एवं डॉ. भावना पाराशर, सीनियर कॉर्डिनेटर, टैगोर पब्लिक स्कूल, जयपुर ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन्स ने कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के प्रभावी उपयोग, एआई आधारित शैक्षणिक साधनों तथा पाठ-योजना, शिक्षण सामग्री एवं मूल्यांकन में एआई की भूमिका से शिक्षकों को परिचित कराया। प्रशिक्षण को संवादात्मक एवं गतिविधि-आधारित रखा गया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स एवं सभी सहभागी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों को नवीन तकनीकों से परिचित कराने तथा उनके शैक्षणिक कौशल को और सुदृढ़ करने में सहायक होती हैं।