Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। गुरूवार रात को थानाधिकारी की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर एक किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गुरूवार रात 8 बजे कांस्टेबल पुनित कुमार, गोरखाराम, कमलेश व लेखराम के साथ सरदारशहर रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही थी। करीब 8.30 बजे एक व्यक्ति गांव जेतासर की ओर से थैला लेकर आते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह इधर उधर भागने लगा तो पुलिस ने उसे घेरकर भागने का कारण पुछा। आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया व पुलिस द्वारा उसके थैले की तलाशी ली गई। टीम ने थैले से 1 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त किया व 47 वर्षीय कालूराम पुत्र पिथाराम जाट निवासी ठुकरियासर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।