Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। युवक के साथ नकदी और गहनों की लूट की सूचना पर रात भर खोड़ खोड़ दौडती पुलिस की गाडियां, अपने मुखबिरों को टटोलते पुलिस जवान, आखिर में शिकायतकर्ता की गिरफ्तारी। यह रोचक नाटकीय घटनाक्रम श्रीडूंगरगढ़ में देखा गया और साथ ही सामने आया पुलिस को झूठी परिवाद देकर परेशान करने का वाकया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से जुड़ें सूत्रों के अनुसार आडसर बास के निवासी जमनाराम जाट ने रात करीब 8 बजे थाने पहुंच कर अपने साथ दो युवकों द्वारा मारपीट कर दो लाख रुपए नकदी एवं चांदी की चैन लूटने की परिवाद दी। लूट की घटना पर त्वरीत रूप से पुलिस सक्रिय हुई एवं हेडकांस्टेबल भगवानाराम ने कांस्टेबल पुनीत कुमार को साथ लेकर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान परिवादी को साथ लेकर मौका मुआयना किया गया तो उसने वारदात स्थल गांव धोलिया से जेतासर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बताया। जमनाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा कर मारपीट की लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले। आरोपी शराब के नशे में भी था एवं कोई निशान नहीं मिलने पर शक हुआ। इस पर आरोपी से पूछा गया तो उसने पुलिस पर ही गुस्सा दिखाते हुए पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर अपने स्तर पर ही युवकों के साथ मारपीट कर अपना बदला लेने की चेतावनी दी। ऐसे में पुलिस ने कठोरता से पूछताछ की तो परिवादी ने ही सच्चाई उगल दी एवं कोई भी वारदात नहीं होने की बात स्वीकार कर ली। जमनाराम ने बाद में पुलिस को बताया कि उसकी दिन में उसके साथ काम करने वाले युवक किशन एवं रामचंद्र नैण के साथ बोलचाल हो गई थी एवं इस पर उसने उन दोनो को फंसाने के लिए लूट की परिवाद पेश कर दी। ऐसे में रात भर परेशान हुई पुलिस ने उसे शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर आइंदा ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया।