Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। गत अप्रैल माह में सीएम दौरे से पूर्व गांव सोनियासर मिठिया के मंहगाई राहत शिविर में मटके से पानी स्टील के लोटे में लेकर प्लास्टिक के लोटे में डालकर युवक को देने की घटना के बाद विवाद का वीडियो वायरल हुआ। युवक 21 वर्षीय सोनू पुत्र जीवणराम धानिया ने इसी गांव के 60 वर्षीय उदाराम पुत्र रामचंद्र जाट के खिलाफ 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने आरोपी उदाराम को गिरफ्तार कर लिया। ध्यान रहें इस मामले में दलित नेता राजेन्द्र नौसरिया ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने भी शिविर प्रभारियों को बदल दिया था।