Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस व सेरूणा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो जनों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल राकेश यादव ने किसी दूसरे की भूमि पर फर्जी पट्टा बना लेने के 420 के मामले में जुर्म प्रमाणित होने पर कालूबास निवासी 37 वर्षीय प्रवीण कुमार पुगलिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई करेंगे। वहीं सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने गांव झंझेऊ निवासी 23 वर्षीय भवानीसिंह को लड़ाई झगड़ा करने व गांव के लोगों को धमकाने के आरोप पकड़कर थाने पहुंचाया। दोनों मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।