Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज क्षेत्रवासियों को टीका लगाने मेडिकल टीम उनके घरों तक पहुंची और बीमार व बुजुर्ग नागरिक जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया था उन्हें टीके लगाए। बीकानेर में आज 10 पॉजिटिव सामने आए और विभाग ने टीकाकरण की अनिवार्यता को लागू करना प्रारंभ कर दिया है। डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग के कर्मचारियों द्वारा अब घर घर पहुंच कर टीके लगाए जा रहें है। बुधवार को क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी के अतिरिक्त आडसर, ठुकरियासर, दुलचासर, बेनिसर में कोविशील्ड व कोवैक्सिन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, सुरजनसर, लाखनसर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गा, कुनपालसर, बरजांगसर, रिड़ी, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर नया, भोजास, लिखमीसर उत्तरादा, टेऊ, सूडसर, गोपालसर, बिंझासर, मणकरासर, जोधासर में कोविशील्ड के दोनों टीके लगाए जाएंगे।