Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। क्षेत्र का गौरव शहीद नायक राकेश चोटिया के पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान में आज उनके छठें शहादत दिवस पर ग्रामीणों ने सजल नेत्रों से शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास चोटिया ने फूलों की माला के साथ पुष्पाजंलि अर्पित की व चोटिया ने कहा कि देश रक्षा में सर्वोच्च् बलिदान देकर अमर होने वाले शहीद ने अपने परिवार का ही नहीं वरन पूरे गांव का गौरव ऊंचा कर दिया है। प्रधानाचार्य शिवनाथ सिंह कालेर स्कूल के सभी बच्चों के साथ पहुंचे व शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। कालेर ने बच्चों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देते हुए शहीद व शहादत के बारे में जानकारी दी। कालेर ने कहा कि शहीद देश की राष्ट्रीय धरोहर है। स्मारक पर झंडारोहण किया गया व विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शहीद राकेश चोटिया को श्यामसुदंर आर्य, मेघराज, बजरंगलाल, मोटाराम, तिलोकचंद, मोहनलाल, डालाराम शर्मा, जगदीश शर्मा, सरदाराराम, हीराराम, सीताराम, मघाराम बारोटिया, सांवरमल, श्रवणराम, शेराराम, दुलाराम सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। शहीद के पिता भैराराम ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने शहीद राकेश चोटिया अमर रहें के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान शहीद की स्मृति में चोटिया परिवार द्वारा स्कूलों के बच्चों को फलों का वितरण किया गया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में शहीद राकेश चोटिया की शहादत दिवस पर शहीद को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक श्रवण भामूं, जाट समाज विकास समिति के अध्यक्ष कानाराम तर्ड, सुशील सेरड़िया, रामंचद्र गोदारा, भंवरलाल जाखड़, रेवंत चोटिया सहित अनेक युवा मौजूद रहें। दो मिनिट का मौन रखा गया व शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की गई। गांव इंदपालसर हीरावतान के डी.आर. पब्लिक स्कूल में शहीद राकेश कुमार चोटिया को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद कि शहादत को याद करते हुए विद्यालय परिवार ने राष्ट्र प्रथम का संकल्प लिया व विद्यार्थियों ने जोश के साथ शहीद राकेश चोटिया अमर रहें के नारे लगाए। विद्यालय स्टाफ ने क्षेत्र के वीर सपूत के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान में शहीद स्मारक पर हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंडारोहण कर शहीद राकेश कुमार चोटिया की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में शहीद को पूष्पाजंलि अर्पित की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर हीरावतान में शहीद राकेश कुमार चोटिया को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने खूब लगाए शहीद अमर रहें के नारे।