Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210724-WA0041
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2021। क्षेत्र में गुरू पूर्णिमा पर अनेक आयोजन हुए जिनमें गौसेवा, हवन पूजन के आयोजन, पौधारोपण का आयोजन, गुरू सम्मान की परंपरा का निर्वहन नागरिकों ने किया। गांव गांव, घर घर कुल देवताओं का पूजन किया गया तथा मंदिरो में भी कीर्तन के आयोजन किए गए। सोशल मिडिया पर भी गूरू पूर्णिमा के मैसेज की बाढ़ सी आ गई व अपने गुरूजनों को फोन कर शुभकामनाएं भी दी गई। श्रीहनुमान धोरा पर सिखवाल समाज द्वारा विशेष रूप से गुरु पूजन व प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन किए व पुजारीवर्ग ने पूरे शहर में शांति की कामना करते हुए शहरवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई दी। संत भरतशरण महाराज का श्रद्धालुओं ने पूजन कर आशीर्वाद लिया वहीं योगगुरू ओम कालवा का भी उनकी योग कक्षा में शिष्यों द्वारा सम्मान किया गया।

गांव बाडेला में युवाओं ने की गौसेवा, हुआ हवन पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुपूर्णिमा के पर्व पर गांव में बरसात व शांति की मन्नतों के साथ आज बाडेला के सभी ग्रामीणों ने गौवंश की सेवा की हवन पूजन का आयोजन किया। श्रीगिरधर गौपाल गौशाला में गौसेवार्थ युवा संगठन ने गौवंश को सवा पांच क्विंटल मीठी लापसी बनाकर खिलाई। शुक्रवार को दिनभर संगठन के सभी सदस्यों लापसी बनाने के लिए श्रमदान में जुटें रहें। आज सुबह युवाओं ने गायों को लापसी खिलाने के बाद ठाकुरजी मंदिर में बरसात के लिए हवन भी किया। इसमें सामग्री का सहयोग गौसेवार्थ युवा संगठन बाडेला व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों का रहा। इस दौरान गांव के जागरूक युवा बाबूलाल ज्याणी, पेमाराम गोदारा, गौरीशंकर पांडिया, कमल तिवाड़ी, रेवंतराम ज्याणी, नारायण गोदारा, श्रवण प्रजापत, हरिराम ज्याणी, दियाल खिलेरी, भागुराम गोदारा, पवन जोशी, रामलाल ज्याणी, भागुराम ज्याणी, कालूराम खाती, महेंद्र तरड़, मघाराम खाती, ओमप्रकाश स्वामी, जगराम ज्याणी, राजू गोदारा ने अपनी सेवाएं दी है।

जन जागृति मंच ने श्यामधोरा पर लगाएं पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन जागृति मंच ने आज गुरू पूर्णिमा का पर्व श्यामधोरा पर पौधारोपण कर मनाया। मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यनारायण चांडक, विनोदकुमार चांडक, मंच के मुख्य संरक्षक संतलाल स्वर्णकार, सामाजिक कार्यकर्ता छगनलाल दर्जी, रूपचंद दर्जी, कृष्णकुमार दर्जी, देव्यांश राठी, दर्शन सहित अनेक लोगों ने वृक्षारोपण में सहभागिता की। बता देवें श्यामधोरा में लगाए गए सभी वृक्ष कस्बे के समाजसेवी सत्यनारायण चांडक ने उपलब्ध करवाएं है। मारू ने बताया कि कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी वृक्ष लगाएं जाएंगे।

गांव धोलिया व कुनपालसर में हवन कीर्तन का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया व कुनपालसर के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बरसात के लिए इंद्र देवता से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने हवन पूजन किए, भजन कीर्तन करके इंद्र देवता से बरस जाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने देवताओं के भजन गाएं व सभी देवी देवताओं के लिए मनाएं। गांव धोलिया में सुनील टाक, श्रवण सहारण, रामेश्वर गोदारा, सुभाष गोदारा, श्रवण कुमार, हनुमान ने इस दौरान अपनी सेवाएं दी। कल्याणसर में युवा रामेश्वरलाल सिहाग, प्रभुाराम सोनी, सोहनराम जाट, सहीराम सिहाग, मदनसिंह, सेराराम सिहाग, जेसाराम, किसनाराम सिहाग, भुराराम सिहाग, पुरखाराम सिहाग, दालूराम  सिहाग, किशोरदास, रामलाल सुथार, रामकरण, खिरजराम, बजरंग दास, खियाराम सिहाग, रेवंतराम सेन एवं सभी ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीहनुमान धोरा मन्दिर में पूजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत भरत शरण का पूजन कर आशीर्वाद लिया श्रद्धालुओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योगगुरू ओम कालवा का उनके शिष्यों ने सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जन जागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू की अगुवाई में सदस्यों ने श्याम धोरे पर लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में युवाओं ने 5 क्विंटल लापसी बना कर गायों को खिलाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला गांव में बरसात के लिए ठाकुरजी मन्दिर में हवन पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुनपालसर में ग्रामीणों ने इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हवन, कीर्तन का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में बरसात के लिए ग्रामीणों ने किया हवन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरु पूर्णिमा पर श्रीहनुमान धोरा मन्दिर में विशेष पूजन व प्रसादी का आयोजन किया गया।