Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। कोरोना के कारण प्रथम लॉकडाउन के दौरान बेबस हुए जनजीवन को राहत देने के लिए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव से की गई सेवा के माध्यम से पूरे राज्य में क्षेत्र का मान बढ़ाया था। ऐसे ही सेवाभावी कोरोना वॉरियर्स रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में एक जगह एकत्र होगें और मौका होगा सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा कोरोना वॉरियर्स के अभिनंदन समारोह का। परिषद मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि रविवार सुबह 11.30 बजे संस्था भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मे कोरोनाकाल में सीधे कोरोना रोगियों के सम्पर्क में आकर उपचार करने वाले क्षेत्र के चिकित्साकर्मियों को कोरोना योद्धा सम्मान, इस दौरान समर्पण भाव से सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं को कोरोना सेवा वीर सम्मान, सेवा अभियान में नागरिक विकास परिषद के अर्थ सहयोगियों को कोरोना दानवीर सम्मान और परिषद के सेवा अभियान में समर्पण भाव से कर्म करने वाले कार्यकर्ताओं को कोरोना कर्मवीर सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे व कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।