Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20211120-WA0024
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। लखासर गांव आज दो ग्रामीणों के शव सड़क पर अलग अलग स्थान पर मिलने से गांव में सनसनी सी फैल गई है। सुबह 34 वर्षीय युवक कुशलाराम मेघवाल का शव मिलने के बाद जोधासर से सेरूणा की ओर सड़क पर एक किलोमीटर आगे लखासन निवासी केशराराम का शव सड़क पर मिलने से गांव में माहौल गमगीन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशराराम पुत्र पेमाराम नायक जोधासर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था और ग्रामीणों ने सुबह सड़क पर उसका शव देखा। सूचना मिलने पर सेरूणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा सेरूणा थाने में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया गया है।