Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20230108-WA0101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। आगामी 26 जनवरी 2023 को क्षेत्र के युवा देशभक्ति के साथ राष्ट्र नमन करते हुए जनहित में रक्तदान करने की सेवा से जुड़ेंगे। नागरिक विकास परिषद द्वारा आयोजित इस विशाल रक्तदान शिविर में आर्थिक सौजन्य स्व. सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा दिया जाएगा। शिविर की तैयारियों के विषय में परिषद की बैठक संपन्न हुई व स्वयंसेवको को जिम्मेदारियां सौंपी गई। परिषद मंत्री ललित कुमार बाहेती ने बताया कि विशाल रक्तदान शिविर के लिए परिषद ने व्यवस्थाओं सम्बन्धी कार्य प्रारंभ कर दिए है। परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने बताया कि बिहानी परिवार द्वारा 5 रक्तदान शिविर की स्वीकृति परिषद को दी गई है जिनका आयोजन 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने सभी कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने हेतु जरूरी प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष विजयराज सेवग, कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, सांस्कृतिक मंत्री मनोज गुसाईं, उपमंत्री सुरेश कुमार भादानी, संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी मौजूद रहें।