Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2024। होली के त्योहार पर फागोत्सव के आयोजनों की चारों और धूम मची है। घरों व मंदिरों में हजारों श्रद्धालु अपने फाग गाते हुए, रंग व गुलाल से फाग खेलते है। आज जय हनुमान मंडली द्वारा बिग्गाबास में परशुराम चौक पर 134वें सुदंरकांड का आयोजन किया जाएगा। शाम 8.30 बजे सुदंरकांड प्रारंभ होगा और हनुमानजी को श्रद्धालु फूलो व रंगों से होली खिलवाएंगे। वहीं श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा तोलियासर में भैरव दरबार में 24 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां भजन कलाकार मास्टर नानू, राधेश्याम, मुकसा बिग्गा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। मंडल सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटें है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे। कल रविवार को ही गांव उदरासर में सुबह 10 बजे चंग नृत्य का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आड़सर, गोमटिया, जालबसर, पाबूसर, रामसीसर, उदरासर की टीमें प्रदर्शन करेगी। वहीं 25 मार्च को आड़सर बास स्थित मूंधड़ा मंदिर में धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पुजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि कस्बे के सभी श्रद्धालु ठाकुरजी के साथ फाग खेलने के लिए आयोजन में भाग ले सकेंगे। श्रीराम मंदिर में 21 मार्च को फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
स्कूल में खेली बच्चों ने होली, बिजली विभाग व चिकित्सा विभाग के कार्मिकों ने दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास स्थित इंस्पायर स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। गुलाल से एक दूसरे को खूब रंग लगाया। प्रधानाध्यापक गणेश कुमार आचार्य ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए पानी का महत्व समझाया। विद्युत विभाग के कार्मिकों ने होली स्नेह मिलने मनाते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद पर पदोन्नत हुए राजेश रौशन का सम्मान किया। पप्पूलाल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान तकनीकी एसोसिएशन ऊपनी के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश, राकेश, सुरेंद्र सिंह, रामदेव, विनोद, मदन, राजस्व अधिकारी सुनील स्वामी सहित अनेक अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहें। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को स्नेह मिलन का आयोजन किया। एक दूसरे को रंग लगाते हुए होली की बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन सीएचओ इंद्र गोदारा व फूलचंद यादव ने किया। गोदारा ने कहा कि आज के तनाव युक्त जीवन में होली सहित सभी भारतीय त्योहारों में भागीदारी तनाव मुक्त होने में सहायक है। इस दौरान अनेक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्पायर स्कूल में बच्चों ने खूब खेली होली।
श्रीडूंगरगएढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग के कार्मिकों ने रंग लगाकर एक दूसरे को दी बधाई।