Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2025-02-24 at 15.25.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। अपने गांव तोलियासर से उपजिला अस्पताल में दवाई लेने आए बुजुर्ग की जेब अस्पताल में कट गई। ग्रामीण गोवर्धनराम पुत्र भींयाराम राजपुरोहित सोमवार को अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए लाइन में लगे। बुजुर्ग अपने परिवार में किसी विवाह के लिए खरीददारी करने रूपए लेकर बाजार आए। यहां भीड़ का फायदा उठाकर किसी उठाईगिरे ने उनकी जेब में रखें 50 हजार रूपए चोरी कर लिए। परेशान बुजुर्ग ने पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आप भी अगर आरोपी को पहचान रहें है तो पुलिस को सूचना देवें। बता देवें उपजिला अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की मांग लगातार अस्पताल प्रशासन द्वारा की जाती रही है। परिसर में उठाईगिरे आए दिन किसी ने किसी वारदात को अंजाम देते है और मरीजों के परिजन कभी नगदी तो कभी फोन, या अन्य सामान गवां बैठते है।