Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2025। महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को गांव बेनीसर में किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत “वन एवं बालिका वर्ष 2025” के तहत आयोजित कार्यक्रम में कई न्यायिक अधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए। जिला सेशन न्यायाधीश अतुल कमार सक्सेना ने समारोह में कहा कि महिलाओं को जागरूक कर सशक्त बनाना और पर्यावरण की रक्षा करना दोनों ही समाज के संतुलित विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के सचिव मांडवी राजवी, एडीजे श्रीडूंगरगढ़ सरिता नौशाद, एसीजेएम श्रीडूंगरगढ़ हर्ष कुमार ने भी पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण करने व प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप मीणा, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी, पंचायत समिति एईएन रमन बांगड़, सरपंच पार्वती देवी गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि बीरबलराम गोदारा भी शामिल रहें। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान गांव की प्रतिभाशाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में तालुका विधिक समिति श्रीडूंगरगढ़ के सचिव जगदीश चौधरी, एडवोकेट केके पुरोहित, मोहननाथ सिद्ध, किशन स्वामी, बजरंग तावणियां, प्रताप सिंह, ओशो जिज्ञाशु सिद्ध, चंद्रप्रकाश शर्मा, कुशलारामख् मंजित, मधु ओझा, रेवंताराम, सुगननाथ सित्र, गंगाराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन समिति के पीएलवी गौरव टाडा ने किया और सरपंच ने सभी का आभार जताया।