Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
asdf
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की करीब 60 करोड़ रुपए की राशि उपभोक्ताओं पर बकाया है और आज विभाग की टीम ने खेतों में पहुंच कर 2 लाख से ऊपर बकाया वाले 7 कृषकों के ट्रांसफार्मर उतार लिए। टीम ने 2 अवैध रूप से चल रहें ट्यूबवेल भी पकड़े। लिखमीसर उत्तरादा की रोही में चुन्नाराम चोखाराम जाट तथा जाखासर की रोही में मूलाराम चंदाराम जाट के खेत में अवैध ट्यूबवेल से ट्रांसफार्मर जब्त किए व दोनों पर दो-दो लाख की पेनल्टी भी लगाई गई। विद्युत विभाग की पूरी टीम दल बल के साथ दिन भर कार्रवाई में जुटी रही। एक्सईएन चमनलाल ने सभी उपभोक्ताओं से निगम का बकाया बिल चुकाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकाया बिल शीघ्र चुकाएं अन्यथा ये कार्रवाई जारी रहेगी और ट्रांसफार्मर जब्त कर लिए जाएंगे। इस दौरान टीम में एक्सईएन सत्यपाल सिंह, एईएन मुकेश मालू व हर्ष वैष्णव, मिथिलेश कुमार, जेईएन राजेश रोशन व वसीम सहित टेक्निकल स्टॉफ श्रीडूंगरगढ़ व पुलिस के जवान शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 बकाया राशि वाले ट्रांसफॉर्मर उतारे व 2 अवैध चल रहे ट्यूबवेल पकड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दल बल के साथ विभाग की टीम उपखंड की रोही में पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग के अधिकारियों बकाया बिल जमा करवाने की अपील नागरिकों से की है।