Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। आज की रिपोर्ट में गांवो के संक्रमितों ने हालात चिंतनीय कर दिए है। ऐसे में आज आखातीज और ईद-उल-फितर के त्योहारों पर भीड़ नहीं हो इसके लिए उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी एवं तहसीलदार महावीर प्रसाद ने कस्बे सहित गांवों में राउंड लिया। ये अधिकारी आज क्षेत्र के गांव बाना, रिड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर हीरावतन, इंदपालसर गुसाईसर, बिग्गाबास रामसरा, का दौरा किया। इन गांवों में स्थित क्वारेटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विवाह समारोहों का दौरा करते हुए अधिकारियों ने कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए पालन करने हेतु समझाइश की। कई ग्रामीणों ने अपने घरों में विवाह समारोह स्थगित कर दिए है उनकी सराहना की गई। इस दौरान गाइडलाइन के उल्लंघन के चालान भी काटे गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण स्वयं आगे आकर विवाह समारोह स्थगित कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में सरपंच ओमप्रकाश शर्मा के प्रयासों से बनाया गया क्वारें टाइन सेंटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चोधरी व तहसीलदार महावीर प्रसाद पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्वारें टाइन सेंटरों का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवो में विवाह स्थगित करने वालों को दिया जा रहा है सम्मान पत्र।