Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2022। युवा अपना समय सोशल मीडिया पर खराब न करें और ना ही सोशल मीडिया की चकाचौंध में आकर किसी विलेन को अपना हीरो बनाए। ऐसे रास्तों का परिणाम आपराधिक ही होता है। क्षेत्र के गांव जेतासर में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में यह प्रेरणा दी क्षेत्र के प्रबुद्ध अधिकारियों ने। जेतासर के भैंरू डेयरी प्रांगण में गोदारा परिवार द्वारा पुलिस सीओ से प्रमोशन पाकर एडिशनल एसपी बनने वाले नंदराम भादू व दिनेश कुमार का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम डाक्टर दिव्या चौधरी रहीं और अध्यक्षता रामेश्वरलाल गोदारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार राजवीर, शिक्षाविद आदुराम जाखड़, लालचंद, देवेंद्र, मदनलाल मंचस्थ रहे। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरणा लेकर अपने कैरियर के प्रति गंभीर होने का आव्हान किया। इस दौरान बजरंगलाल गोदारा और लालचंद गोदारा ने आभार जताया व कुंभाराम घिंटाला, दिलीप इंदौरिया, रोहित पारीक, अशोक बोथरा, एएसआई पूर्णमल, हेडकांस्टेबल आवड़दान सहित बड़ी संख्या में गांव जेतासर के ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों का किया अभिनंदन, सभी ने युवाओं को मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में नागरिकों ने अभिनंदन समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौजिज नागरिकों ने किया अधिकारियों का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सम्मान समारोह में शामिल हुए अनेक नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारियों का फुलमाला, साफा व प्रतिक चिह्न देकर किया सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक प्रबुद्ध जनों का किया सम्मान।