Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में आज जोरदार हंगामा हुआ है। यहां एक युवक ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। सभी कर्मचारियों ने युवक की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। ग्राम विकास अधिकारियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जब तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे काम नहीं करेंगे। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार ग्राम पंचायत गुसाईसर बड़ा में तैनात है तथा पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी कार्य कर रहें थे। हितेश ने बताया कि पंचायत समिति में नरेन्द्र पारीक पुत्र विनोद कुमार पारीक निवासी डेलवां आया और गाली गलौच करते हुए करते हुए मारपीट करने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नरेन्द्र मनरेगा के मस्टरोल लेकर भाग रहा था। पंचायत समिति में उपस्थित कर्मचारियों ने बीच बचाव किया परंतु नरेन्द्र ने ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा के सरकारी दस्तावेज छीन कर फाड़ दिए। सभी कर्मचारियों ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। हितेश थाने पहुंच गए है व मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, की युवक को गिरफ्तार करने की मांग।