Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2026। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में दानदाताओं के सहयोग से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है। संस्था प्रांगण में हुई बैठक में दिवंगत रेवंतराम सारण व हीरादेवी सारण की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा 7.51लाख की लागत से कार्यालय निर्माण की घोषणा की गई। दुसारणा पंडरिकजी निवासी इनके सुपौत्र रामप्रताप, कानाराम, गणेशाराम, रामेश्वरलाल सारण का समिति ने आभार जताया।
समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के माध्यम से युग निर्माण की आधारशिला रखी है, जिससे आने वाले समय में मजबूत शिक्षा व्यवस्था होगी। इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, श्रीकृष्ण गौशाला दुसारणा के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, प्रधानाचार्य अन्नाराम सेरडिया, धर्माराम कुकणा, भारूराम गोदारा, तिलोक गोदारा, रुघाराम मुण्ड, गोपालराम सारण, बिशननाथ, राजू गोदारा, मोतीराम नायक, रामकरण गोदारा, रामनिवास गोदारा, भगवानाराम महिया, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, सुशील सेरडिया एवं छात्रावास में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार जताया।