Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specils0
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशों के बाद अधिकारियों ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी के निर्देशों के बाद उपजिला प्रशासन द्वारा उपखंड स्तरीय दिव्यांगजनों के नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आगामी 14 अक्टूबर 2025 को उपजिला अस्पताल व नेत्र चिकित्सालय में शिविरों का आयोजन होंगे। चिकित्सा प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने शिविर में सेवाएं देने के लिए नेत्र चिकित्सालय में डॉ सुनिल कुमार गोयल व उनकी टीम नेत्र चिकित्सालय में लगे शिविर में सेवाएं देंगे तथा उपजिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रवण चौधरी, डॉ जगदीश गोदारा, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, एएनएम कैलाश, डाटा एंट्री के लिए पवन कुमार शर्मा, स्वास्थ्य मार्गदर्शक सपना सक्सेना शिविर में सेवाएं देंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 684 दिव्यांग है जिनका दिव्यांग कार्ड नहीं बना है। इनके लिए प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए पीबीएम बीकानेर के पीछे शास्त्री नगर रोड पर पीएमआर हॉस्पीटल बीकानेर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे 15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दिव्यांगो के लिए शिविर का आयोजन होगा जिसमें वंचितों के कार्ड बन सकेंगे।