Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितम्बर 2022। पैतृक संपत्ति के विवादों में हर दिन सामाजिकता का पतन भी देखने को मिल रहा है। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुए मुकदमे में एक अधेड़ महिला ने अपने ही परिजनों के खिलाफ कृषि भूमि से बेदखल करने और मारपीट करने, सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि पीड़िता आरोप लगाया कि उसके ससुर की मृत्यु के बाद वह अपने हिस्से के खेत पर काबिज थी। पीड़िता के बच्चे बाहर रहते हैं और वह अपने घर मे अकेले रहती है। ऐसे में उसके परिवार के ही 9 जनो ने उसे उसकी भूमि से बेदखल कर दिया और आये दिन उसके घर मे घुस कर उसके साथ मारपीट छेड़छाड़ ओर सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। 2 आरोपी तो पिछले कई महीनों से पीड़िता का लगातार देह शोषण कर रहे हैं। पीड़िता द्वारा जरिए इस्तगासे सभी 9 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है और जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।