Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2025। गांव तोलियासर के प्रसिद्ध विश्व रक्षक भैरव मंदिर में आज बाबा के अवतरण दिवस पर शाम को महाआरती का आयोजन होगा।
श्रीभैरूंजी भक्त मंडल व समस्त राजपुरोहित परिवार, तोलियासर की और बुधवार शाम 4 बजे बाबा के अभिषेक का आयोजन किया गया। वहीं शाम की महाआरती के पश्चात परंपरागत वाद्य यंत्र डेरू के साथ सरदारशहर के मांगीलाल एंड पार्टी द्वारा भैरव भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। रात 12 बजे बाबा के जयकारों के साथ मंडल के युवाओं द्वारा बाबा के अवतरण दिवस पर केक का भोग बाबा को लगाया जाएगा। ये आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभी भैरव भक्त इस विशेष आयोजन का लाइव अपने घर, खेत या परदेस में बैठे देख सकेंगे और बाबा की भक्ति का आनंद ले सकेंगे।
नीचे दी हुई श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज की लिंक को फॉलो जरूर करें, और जुडे क्षेत्र के सभी विशेष आयोजनों से:- https://www.facebook.com/share/1EvJgAjnDs/