Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2023। बड़े शहरों सी अपराध घटनाएं श्रीडूंगरगढ़ में होने लगी है और नाबालिग बालिकाओं के साथ हो रही वारदातों ने नागरिकों की चितांओं को बढ़ा दिया है। आज एक 14 वर्षीय बालिका की माँ थाने पहुंची और पड़ौसी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने उसकी मासूम पुत्री का जीना हराम कर दिया है। आरोपी ने बालिका को डरा धमकाकर उसके फोटो लिए खिंच लिए और बालिका को घर से रूपए लाकर देने अन्यथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी के अश्लील फोटो भी आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए है। जब माँ ने युवक को इस बात का ओलमा दिया तो वह आग बबूला हो गया और उसने बेटी को उठाने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।