Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ प्रवास पर रहे पोकरण विधायक एवं तारातरा मठ के महंत प्रतापपुरी महाराज का भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया गया एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी रखा गया। नेशनल हाईवे स्थित गोस्वामी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष एवं दशनाम गोस्वामी युवा सभा समिति के प्रदेशाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, अनिल वाल्मिकी, अशोक गिरी गुंसाई, जितेन्द्र गिरी, अमित गिरी, महेन्द्र सुथार, पार्षद रामसिंह राजपुरोहित, राजू माली आदि ने महंत का अभिनंदन किया एवं पौधारोपण में साथ रहे। इस दौरान महंत प्रतापपुरी महाराज ने मानव जीवन का उद्देश्य पर-कल्याण बताया एवं जगत-कल्याण का सबसे सरल एवं सर्वोत्तम कार्य पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों को संरक्षित कर पेड़ बनाने का बताया। महाराज ने एक पेड़ मां के नाम लगाया।