Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं को संगठन में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी दी गयी है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार गुसाईं को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। कुमावत ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी है। कोषाध्यक्ष पद पर एक गुसाईं की ही नियुक्ति हुई है। गुसाईं ने संघठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर सदैव अपनी सेवाएं देने की बात कही। जिले भर में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री में भंवरलाल जांगिड़ बीकानेर देहात सहित तीन कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। बीकानेर के अशोक भाटी, महावीर सिंह चारण व हुकुम चंद सोनी को भी कार्यकारिणी में दायित्व दिया गया है।