Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितबंर 2020। तहसील क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के परिजनों को पोषाहार के गेहूं और चावल का वितरण किया जा रहा है। 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 9 किलो 400 ग्राम गेहूं व चावल तथा कक्षा 6 से 8 तक विद्यार्थियों के लिए 14 किलो गेहूं व चावल दिए जा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत पुदंलसर, दुसारणा, बाडेला, धीरदेसर चोटियान, सोनियासर, दुलचासर, जोधासर में राशन नहीं पहुंचा है और ग्रामीण शिकायत कर रहें है कि राशन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। टाइम्स की पड़ताल में सामने आया कि अधिकाशं ग्राम पंचायतों में राशन स्कूलों में पहुंचा दिया गया है तथा जहां नहीं पहुंचा है वहां शीघ्र पहुंचाने के प्रयास विभाग द्वारा किए जा रहे है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि राशन पहुंचाने वाले ठेकेदार की लापरवाही की वजह से राशन पहुंचने में देरी हो रही है और ये समस्या सामने आ रही है। सिंह ने कहा कि हमने जिलाकलेक्टर व जिला रसद अधिकारी को भी सूचित कर दिया है व शीघ्र व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में राशन नहीं पहुंचा है वहां भी शीघ्र ही पहुंचा दिया जाएगा तथा अभिभावकों को वितरित किया जाएगा।

गांव उदरासर में सेनेटाइजर व मास्क के साथ हो रहा है वितरण
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य राजकुमार सोनी की देखरेख में गांव के विद्यालय में राशन वितरण के दौरान कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन ग्रामीणों से करवाया जा रहा है। यहां करीब 300 विद्यार्थियों के परिजनों को मास्क पहनने की प्ररेणा के साथ गेहूं व चावल दिए जा रहे है। विद्यालय में सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई है व अभिभावकों को कोरोना के प्रति लापरवाही नहीं बरतने व सावधानी के साथ सुरक्षित रहने का संदेश भी सोनी द्वारा दिया जा रहा है। ग्रामीण भी प्रधानाचार्य के योगदान की सराहना कर रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में राजकीय विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क प्रयोग करने की हिदायत के साथ राशन दिया जा रहा है।